71 साल तक समाज सेवा करने वाले 87 वर्षीय संत आशाराम बापू को इलाज एवं मूलभूत सुविधा भी नसीब नहीं !!

71 साल तक समाज सेवा करने वाले 87 वर्षीय संत आशाराम बापू को इलाज एवं मूलभूत सुविधा भी नसीब नहीं !!

99% हार्ट ब्लॉकेज का हवाला देकर राष्ट्रपति से लगाई गुहार,आसाराम बापू को अस्पताल शिफ्ट करने की मांग

 आसाराम बापू के स्वास्थ्य को लेकर जन जागरण मंच ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। संस्था ने अपने पत्र में आसाराम बापू के हृदय में लगभग 99 प्रतिशत ब्लॉकेज होने, पूर्व में कई बार हार्ट अटैक आने और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित होने का हवाला देते हुए उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता जताई है।

जन जागरण मंच ने राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि आसाराम बापू को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। संस्था ने उन्हें जोधपुर स्थित आरोग्यधाम जैसे आयुर्वेदिक अस्पताल में स्थानांतरित करने तथा 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखने की मांग की है।

*निजी चिकित्सक ने जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप*

राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में आसाराम बापू के निजी चिकित्सक डॉ. सचित भोला का भी उल्लेख किया गया है। संस्था के अनुसार, डॉ. भोला ने जेल अधीक्षक और जेलर पर स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा देखभाल में बाधाएं उत्पन्न करने के आरोप लगाए हैं।

पत्र में कहा गया है कि राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर के आदेश के अनुसार निजी चिकित्सक को समय-समय पर जेल में जाकर आसाराम बापू का स्वास्थ्य परीक्षण करने की सुविधा मिलनी चाहिए। जन जागरण मंच ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने और चिकित्सक को बिना किसी अनावश्यक बाधा के चिकित्सा परीक्षण की अनुमति देने की मांग की है।

*24 घंटे चिकित्सकीय निगरानी की मांग*

संस्था ने अपने पत्र में उच्चतम न्यायालय द्वारा आसाराम बापू की देखभाल के संबंध में दिए गए निर्देशों का उल्लेख करते हुए कहा है कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए 24 घंटे आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय देखभाल सुनिश्चित की जानी चाहिए।

इसके साथ ही आपातकालीन स्थिति में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को जेल परिसर में प्रवेश की अनुमति देने और न्यायालय द्वारा स्वीकृत अटेंडेंट की सुविधा उपलब्ध कराने का भी आग्रह किया गया है।

आरोग्यधाम अस्पताल में उपचार कराने की अपील

जन जागरण मंच ने कहा है कि लगभग 90 वर्ष की आयु, गंभीर हृदय संबंधी समस्या और अन्य बीमारियों को देखते हुए आसाराम बापू को ऐसी चिकित्सा व्यवस्था की आवश्यकता है, जहां लगातार विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी और आपातकालीन उपचार की सुविधा उपलब्ध हो।

इसी को ध्यान में रखते हुए संस्था ने उन्हें जोधपुर के आरोग्यधाम आयुर्वेदिक अस्पताल में स्थानांतरित करने की मांग उठाई है।

जेल प्रशासन की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच की मांग

राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में जेल प्रशासन की भूमिका पर उठाए गए सवालों की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराने की भी मांग की गई है। संस्था का कहना है कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही या न्यायालय के आदेशों की अवहेलना सामने आती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

जन जागरण मंच ने संविधान के अनुच्छेद 21 का हवाला देते हुए कहा है कि जेल में निरुद्ध होने के बावजूद प्रत्येक व्यक्ति को जीवन, स्वास्थ्य और मानवीय गरिमा का अधिकार प्राप्त है।

संस्था ने राष्ट्रपति से राजस्थान सरकार, गृह विभाग और जेल प्रशासन से रिपोर्ट मंगवाने तथा आसाराम बापू को समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तत्काल आवश्यक निर्देश जारी करने की अपील की है।

जन जागरण मंच ने स्पष्ट किया है कि यह मांग किसी न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप के लिए नहीं, बल्कि एक वृद्ध एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को उचित चिकित्सा सुविधा और मानवीय देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।