झारखंड वोटर लिस्ट: 18 नवंबर को बूथ कैंप, वॉट्सऐप 6200079297

झारखंड वोटर लिस्ट: 18 नवंबर को बूथ कैंप, वॉट्सऐप 6200079297

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं को नाम जुड़वाने का विशेष मौका दिया गया है।  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने इसके लिए वॉट्सऐप नंबर 6200079297 जारी किया है।

जिन भारतीय नागरिकों की उम्र 1 अक्टूबर 2026 तक 18 साल हो चुकी है, वे इस नंबर पर अपना विवरण भेजकर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। भेजने वाली जानकारी में नाम, पूरा विवरण, विधानसभा क्षेत्र का नाम और मतदान केंद्र संख्या शामिल है।

रिपोर्ट में एसआईआर के तीन श्रेणियों के आंकड़े भी दिए गए हैं। नो मैपिंग के कुल 14,04,033 मामलों में 7,91,959 (56.41 प्रतिशत) का निष्पादन हो चुका है, जबकि 6,12,074 (43.59 प्रतिशत) लंबित हैं। तार्किक विसंगति के 45,49,961 मामलों में से 36,23,189 निपट चुके हैं और 9,26,772 लंबित हैं। अन्य श्रेणी में 1,61,65,853 मामलों में से 1,59,50,081 का निष्पादन हो गया है, 2,15,772 शेष हैं।

सीईओ के. रवि कुमार ने गुरुवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक की। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक, चुनाव पाठशाला और 'एक और अवसर' कैंप लगाया जाएगा। इसमें फॉर्म-6 या इन्यूमरेशन फॉर्म लेने की व्यवस्था रहेगी।