DSSSB Vacancy 2026: दिल्ली में 911 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और चयन तरीका

DSSSB Vacancy 2026: दिल्ली में 911 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और चयन तरीका
नई दिल्ली: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न विभागों में 911 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के तहत लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (सिविल) और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर जैसे कई पद शामिल हैं। यह भर्ती दिल्ली के अलग-अलग सरकारी विभागों के लिए की जा रही है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पहले से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 तय की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को पोर्टल पर जाकर “New Registration” के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद यूज़र आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन कर अपनी पर्सनल, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरनी होगी और संबंधित पद के लिए आवेदन करना होगा।

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, PwBD और एक्स-सर्विसमैन उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में न्यूनतम पासिंग मार्क्स सामान्य और EWS वर्ग के लिए 40 प्रतिशत, OBC के लिए 35 प्रतिशत और SC/ST/PwBD वर्ग के लिए 30 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं। एक्स-सर्विसमैन को नियमानुसार अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है जो दिल्ली में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भर दें और परीक्षा की तैयारी समय से शुरू कर दें।