GSTAT 237 पद प्रतिनियुक्ति पर: आवेदन 15 दिसंबर तक

GSTAT 237 पद प्रतिनियुक्ति पर: आवेदन 15 दिसंबर तक

वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने वस्तु एवं सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) की विभिन्न पीठों में अधीनस्थ कर्मचारियों के 237 रिक्त पद प्रतिनियुक्ति के आधार पर भरने की अधिसूचना जारी की है।  पदों का ब्योरा इस प्रकार है: वित्तीय सलाहकार 1, संयुक्त रजिस्ट्रार 3, उप रजिस्ट्रार 6, प्रधान निजी सचिव 10, सहायक रजिस्ट्रार 1, वरिष्ठ निजी सचिव 18, वरिष्ठ लेखा अधिकारी 9, न्यायालय अधिकारी 56, निजी सचिव 23, लेखापाल 15, स्टेनोग्राफर ग्रेड-I 59, सहायक 17 और अपर डिवीजन क्लर्क 19।

ऑनलाइन आवेदन 15 नवंबर से शुरू होंगे। अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। उम्मीदवार जीएसटीएटी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक खुलने के बाद अंतिम तिथि तक रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

आवेदक के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में स्नातक या पद के अनुसार अन्य निर्धारित योग्यता होनी चाहिए। पद के हिसाब से तय वर्षों का अनुभव और अन्य पात्रता व कौशल भी जरूरी है। अधिकतम आयु 56 वर्ष है, जो आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2026 के आधार पर गिनी जाएगी।

चयन आवेदन की जांच, दस्तावेज सत्यापन और मेरिट सूची आदि के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों का वेतन पद के अनुसार 25,500 से 2,15,900 रुपये प्रति माह तक होगा। विस्तृत सूचना जीएसटीएटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में देखने को कहा गया है।