राजस्थान में IAS अफसरों का 'प्रॉपर्टी' महाघोटाला! 128 अधिकारियों ने छिपाई अपनी करोड़ों की संपत्तियों की कीमत और पता

राजस्थान में IAS अफसरों का 'प्रॉपर्टी' महाघोटाला! 128 अधिकारियों ने छिपाई अपनी करोड़ों की संपत्तियों की कीमत और पता

राजस्थान में IAS अफसरों का 'प्रॉपर्टी' महाघोटाला! 128 अधिकारियों ने छिपाई अपनी करोड़ों की संपत्तियों की कीमत और पता

जयपुर: राजस्थान की नौकरशाही में एक ऐसा चौंकाने वाला 'प्रॉपर्टी' महाघोटाला सामने आया है, जिसने पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राज्य के 283 आईएएस (IAS) अफसरों द्वारा दाखिल किए गए अचल संपत्ति विवरण (IPR) में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। 'द जागरण न्यूज़' की रिपोर्ट के मुताबिक, 283 में से 128 IAS अफसरों ने अपनी प्रॉपर्टी की खरीद कीमत या आज का बाजार मूल्य ही नहीं बताया है!

सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि 82 अफसरों ने खुद को पूरी तरह 'कंगाल' बताते हुए 'निल' (Nil) की रिपोर्ट दी है, यानी उनके पास कोई पैतृक संपत्ति तक नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ ACS (अतिरिक्त मुख्य सचिव) और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों के पास संपत्तियों का अंबार लगा हुआ है।

क्या है प्रॉपर्टी का 'हिडन एजेंडा'?

  • 28 अफसरों ने अपनी प्रॉपर्टी का पता (लोकेशन) ही छिपा लिया है, जबकि 60 अफसरों ने जमीन या मकान का साइज (नाप-जोख) नहीं बताया, जिससे वास्तविक कीमत का आकलन करना नामुमकिन हो गया है।

  • ACS स्तर के 22 अधिकारियों के पास 102 संपत्तियां और 55 जमीनें हैं, लेकिन कई ने कीमतों में भारी हेराफेरी की है। उदाहरण के लिए, एक ACS ने 'ज्वेल्स ऑफ इंडिया' में अपने फ्लैट्स की वर्तमान कीमत महज 2.07 करोड़ और 6 करोड़ बताई है, जबकि वहां 3BHK फ्लैट की कीमत ही 6 से 8 करोड़ के बीच है।

  • इसके अलावा, 69 अफसरों ने राजस्थान के बाहर अन्य राज्यों में 78 संपत्तियां खरीदी हैं।