आदिवासी नेत्री निशा भगत मौत केस में CBI की धमाकेदार एंट्री! मुख्य आरोपी अजय तिर्की के घर हुई बड़ी छापेमारी
रांची: आदिवासी नेत्री निशा कुमारी भगत की संदिग्ध मौत के मामले में अब एक बेहद खौफनाक और बड़ा मोड़ आ गया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने धमाकेदार एंट्री मार दी है। दिल्ली स्थित स्पेशल क्राइम ब्रांच-1 ने नया केस दर्ज कर रांची के पिठौरिया थाने की जांच को पूरी तरह से टेकओवर कर लिया है।
'द जागरण न्यूज़' की रिपोर्ट के अनुसार, जांच शुरू करते ही सोमवार को सीबीआई की विशेष टीम ने मुख्य आरोपी अजय तिर्की के घर पर ताबड़तोड़ छापेमारी की और घंटों छानबीन कर अहम दस्तावेज व डिजिटल साक्ष्य खंगाले। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अनुशंसा के बाद सीबीआई ने अजय तिर्की, ज्योत्सना केरकेट्टा और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश का केस दर्ज किया है।
मौत से 10 मिनट पहले का वो खौफनाक फेसबुक लाइव! 6 नवंबर 2026 को पिठौरिया स्थित अपने आवास पर मौत से ठीक 10 मिनट पहले निशा ने फेसबुक लाइव पर आकर अपनी प्रताड़ना की दर्दनाक कहानी बयां की थी। उन्होंने स्थानीय पुलिस-प्रशासन और जमीन कारोबार से जुड़े प्रभावशाली लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया था।
अब सीबीआई पांच अहम दिशाओं में जांच करेगी— फेसबुक लाइव की फोरेंसिक व मेटाडेटा जांच, चरित्र हनन से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट्स की पड़ताल, विवादित जमीन सौदों के दस्तावेज खंगालना, तत्कालीन थाना प्रभारी से पूछताछ और क्राइम सीन का रीक्रिएशन।