कृषि बिल के खिलाफ आंदोलन में शामिल किसानों के ट्रैक्टरों की फ्री रिपेयरिंग और स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध!


हरियाणा के लोगों ने पंजाब के किसानों को रोटी, सब्जी, फल, दूध, लस्सी तक उपलब्ध कराई है। 
कृषि बिलों के विरोध में 26 नवंबर से पंजाब, हरियाणा और उत्तर-प्रदेश के किसान सड़कों पर हैं

कृषि बिलों के विरोध में किसान फ्रंट पर अड़े हैं। किसानों को हर वर्ग का साथ मिल रहा है। खाने-पीने के सामान के साथ किसानों की अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए हर वर्ग आगे आया है। अब आंदोलन में शामिल किसानों के ट्रैक्टरों की फ्री रिपेयरिंग करने और स्पेयर पार्ट्स देने को भी लोग तैयार हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से किसानों को मदद का ऑफर दिया जा रहा है।

कृषि बिलों के विरोध में 26 नवंबर से पंजाब, हरियाणा और उत्तर-प्रदेश के किसान सड़कों पर हैं। दिल्ली पहुंचने के लिए किसानों को तीन दिन कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हर पड़ाव पर लोग उनकी मदद को लोग आगे आए हैं। हरियाणा के लोगों ने पंजाब के किसानों को रोटी, सब्जी, फल, दूध, लस्सी तक उपलब्ध कराई है। किसान आंदोलन में हजारों की संख्या में ट्रैक्टर शामिल हैं।

पंजाब से दिल्ली के सैकड़ों किलोमीटर के सफर में निकले किसानों के ट्रैक्टर खराब हुए। किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वारा बड़े-बड़े पत्थर और सड़कें खोदी गईं। जिनको पार करने के दौरान कई ट्रैक्टरों के पार्ट्स टूट गए। किसानों की इस परेशानी को दूर करने के लिए कई ट्रैक्टर मैकेनिक और ट्रैक्टर पार्ट्स विक्रेता आगे आए हैं। इन मैकेनिकों ने सोशल मीडिया को माध्यम बनाकर अपने नाम और मोबाइल नंबर वायरल किए हैं, ताकि आंदोलन में शामिल किसान उनसे संपर्क कर सकें। सोशल मीडिया पर भी इन लोगों की सेवाओं को सलाम किया जा रहा है।

Leave a Reply