Category: News Brief | The Jagran News
देश और दुनिया की 6 बड़ी खबरें एक नजर में
-
स्मृति मंधाना का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड: महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ स्मृति मंधाना ने 64 गेंदों पर 124 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इसके साथ ही वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 शतक जड़ने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने मेग लैनिंग (17 शतक) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मंधाना के नाम अब सभी फॉर्मेट्स में कुल 10,880 रन दर्ज हो चुके हैं।
-
इसरो का EOS-05 सैटेलाइट लॉन्च: इसरो ने श्रीहरिकोटा से भारत का पहला जियोसिंक्रोनस इमेजिंग सैटेलाइट 'EOS-05' सफलतापूर्वक लॉन्च किया। इसे GSLV-F17 रॉकेट से भेजा गया है, जो मौसम, आपदा प्रबंधन और खेती के लिए रियल टाइम तस्वीरें व डेटा देगा।
-
भारत-बेल्जियम रक्षा व सुरक्षा समझौता: नई दिल्ली में दोनों देशों ने रक्षा विनिर्माण पर लेटर ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत दोनों देशों की कंपनियां सैन्य उपकरण व रॉकेट बनाएंगी, साथ ही सीबीआई और बेल्जियम फेडरल पुलिस मिलकर संगठित अपराध से निपटेंगी।
-
रक्षा मंत्रालय की 'RAKSHA' पॉलिसी: मंत्रालय ने अगले 10 साल की ग्लोबल डिफेंस पार्टनरशिप के लिए 'RAKSHA' रणनीतिक रोडमैप जारी किया। इसका मुख्य लक्ष्य हिंद महासागर क्षेत्र में भारत को 'नेट सिक्योरिटी प्रोवाइडर' बनाना है।
-
ग्लाइड बम 'खगांतक-243' का टेस्ट: वायुसेना ने लंबी दूरी के स्वदेशी ग्लाइड बम 'खगांतक-243' का सफल ड्रॉप टेस्ट किया। सुखोई-30 MKI से टेस्ट किया गया यह बम 12 किमी ऊंचाई से बिना इंजन 144–180 किमी तक सटीक निशाना साध सकता है।
-
अमेरिका में 1 डॉलर का नया सिक्का: US Mint ने देश की 250वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति की तस्वीर वाला 1 डॉलर का सिक्का जारी किया। 100 साल बाद यह पहला मौका है जब किसी जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर अमेरिकी मुद्रा पर अंकित हुई है।