एक बिहारी सब पर भारी ....52 गेंदों में दोहरा शतक

एक बिहारी सब पर भारी ....52 गेंदों में दोहरा शतक

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का विश्व क्रिकेट में भूचाल! 52 गेंदों में जड़ा दोहरा शतक, 28 छक्कों के साथ तोड़े 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड

 

दोहा: विश्व क्रिकेट में 15 वर्षीय भारतीय युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा तूफान मचाया है, जिसे देखकर दिग्गज भी दंग रह गए हैं। राइजिंग एशिया कप में यूएई के खिलाफ 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने महज 53 गेंदों में 204 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर इतिहास रच दिया। उनकी इस ऐतिहासिक पारी के दम पर इंडिया-ए ने 250 रनों का लक्ष्य सिर्फ 14.2 ओवर (214 गेंद शेष रहते) में हासिल कर 7 विकेट से जीत दर्ज की और सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। यह लिस्ट-ए क्रिकेट में 200+ रनों का सबसे तेज चेज है।

 

एक पारी में ध्वस्त किए 7 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड:

  • सबसे तेज दोहरा शतक: वैभव ने महज 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर न्यूजीलैंड के चैड बोव्स (103 गेंद) का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया।
  • सबसे तेज शतक और 150 रन: उन्होंने 28 गेंदों में लिस्ट-ए का सबसे तेज शतक (जेक फ्रेजर के 29 गेंद का रिकॉर्ड तोड़ा) और 40 गेंदों में सबसे तेज 150 रन जड़े।
  • 28 छक्कों का महाकीर्तिमान: अपनी पारी में वैभव ने 28 छक्के और 7 चौके लगाए, जो किसी भी फॉर्मेट की एक पारी में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है।
  • तूफानी स्ट्राइक रेट: 384.90 के स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स (338.63) को भी पीछे छोड़ दिया।

इंडिया-ए ने पावरप्ले के शुरुआती 10 ओवर में ही 183 रन जड़ दिए थे, जिसमें वैभव के अकेले 151 रन शामिल थे। उन्होंने रिंकू सिंह (27*) के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 137 रनों की साझेदारी की। इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए यूएई ने भारतीय मूल के हरप्रीत भाटिया (130 रन) के शतक की बदौलत 8 विकेट पर 249 रन बनाए थे, जबकि इंडिया-ए के लिए अरशद खान ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके।