दिल्ली: यमुना में अब 'रिवर सफारी' का रोमांच! जेट स्की पर दौड़े जल मंत्री, जानिए कितना है किराया

दिल्ली: यमुना में अब 'रिवर सफारी' का रोमांच! जेट स्की पर दौड़े जल मंत्री, जानिए कितना है किराया

दिल्ली: यमुना में अब 'रिवर सफारी' का रोमांच! जेट स्की पर दौड़े जल मंत्री, जानिए कितना है किराया

राजधानी दिल्ली में यमुना नदी में प्रदूषण को लेकर जारी तमाम चर्चाओं के बीच एक बेहद रोमांचक और सकारात्मक खबर सामने आई है। दिल्लीवासियों को अब यमुना की लहरों का करीब से दीदार कराने के लिए 'नमो यमुना रिवर सफारी' (Namo Yamuna River Safari) की शुरुआत कर दी गई है। इस ऐतिहासिक पहल का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया।

जेट स्की पर नजर आए दिल्ली के जल मंत्री इस सफर को यादगार बनाने और रोमांच का तड़का लगाने के लिए दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा खुद यमुना की लहरों पर जेट स्की (Jet Ski) दौड़ाते हुए नजर आए। इस उद्घाटन के साथ ही अब दिल्ली में भी वॉटर स्पोर्ट्स और नदी पर्यटन को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सोनिया विहार से जगतपुर: मात्र 500 रुपये में 40 मिनट का सफर यह शानदार क्रूज सोनिया विहार से जगतपुर के बीच संचालित किया जाएगा। करीब 40 मिनट की इस रोमांचक यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति किराया ₹500 रखा गया है। इस क्रूज की क्षमता एक बार में 30 यात्रियों को ले जाने की है, जिससे लोग सुरक्षित तरीके से यमुना की लहरों का सफर तय कर सकेंगे।

यमुना के कायाकल्प और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में इस रिवर सफारी को एक बेहद बड़ा कदम माना जा रहा है