आंध्र प्रदेश के लिए अनंत अंबानी का मेगा प्लान: ग्रीन एनर्जी में ₹1 लाख करोड़ का निवेश; खुलेंगे 3 लाख रोजगार, किसान बनेंगे खेत के 'CEO'

आंध्र प्रदेश के लिए अनंत अंबानी का मेगा प्लान: ग्रीन एनर्जी में ₹1 लाख करोड़ का निवेश; खुलेंगे 3 लाख रोजगार, किसान बनेंगे खेत के 'CEO'

आंध्र प्रदेश के लिए अनंत अंबानी का मेगा प्लान: ग्रीन एनर्जी में ₹1 लाख करोड़ का निवेश; खुलेंगे 3 लाख रोजगार, किसान बनेंगे खेत के 'CEO'

मदनपल्ली (आंध्र प्रदेश): देश के अन्नदाताओं को 'ऊर्जादाता' बनाने की दिशा में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अब तक का सबसे बड़ा दांव चला है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने गांधी जयंती के मौके पर आंध्र प्रदेश के लिए ₹1 लाख करोड़ के ऐतिहासिक ग्रीन एनर्जी निवेश का ऐलान किया। इस भारी-भरकम निवेश से राज्यभर में कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट्स स्थापित किए जाएंगे, जिससे किसानों द्वारा उगाई गई घास से स्वच्छ ऊर्जा बनाई जाएगी।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना से आने वाले दशकों में 3 लाख से ज्यादा नए रोजगार पैदा होंगे, जबकि आंध्र प्रदेश सरकार को करीब ₹60,000 करोड़ का भारी राजस्व मिलने का अनुमान है।

मदनपल्ली में बनेगा देश का पहला 'इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर' (ISA)

अनंत अंबानी ने इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) की तर्ज पर मदनपल्ली में देश का पहला 'इंडियन स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर' (ISA) स्थापित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा, "भारत ने दुनिया को बड़े-बड़े CEO दिए हैं, लेकिन ISA भारत के किसान को खुद अपने खेत का CEO बनाएगा।"

इस संस्थान में किसानों के पारंपरिक ज्ञान को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ड्रोन मैपिंग, रोबोटिक्स और AR/VR जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से जोड़ा जाएगा। इससे कीटों के हमले से पहले किसानों को अलर्ट मिलेगा और 'प्राइस इंटेलिजेंस' से यह तय हो सकेगा कि फसल कब और कहां बेचने पर अधिकतम मुनाफा मिलेगा।

इस ऐतिहासिक शिलान्यास समारोह में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और मानव संसाधन विकास मंत्री नारा लोकेश विशेष रूप से मौजूद रहे। अनंत अंबानी ने सीएम नायडू से कहा कि वे उन्हें आंध्र प्रदेश के बेटे की तरह समझें और भरोसा दिलाया कि रिलायंस 'स्वर्ण आंध्र 2047' के विजन को पूरी ताकत से साकार करेगा।