भाजपा ने घोषित किए 36 राज्यों के प्रभारी: स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, गजेंद्र पटेल बने झारखंड प्रभारी

भाजपा ने घोषित किए 36 राज्यों के प्रभारी: स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, गजेंद्र पटेल बने झारखंड प्रभारी

भाजपा की नई टीम का एलान: स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, गजेंद्र पटेल को झारखंड की कमान; 19 महिलाओं को मिली जगह

द जागरण न्यूज, नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रीय टीम के गठन के 37 दिन बाद सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा घोषित इस नई टीम में चुनावी राज्यों पर विशेष फोकस रखने के साथ-साथ पांच वरिष्ठ नेताओं को दो-दो राज्यों की कमान सौंपी गई है।

नई नियुक्तियों में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। वहीं सांसद गजेंद्र पटेल को झारखंड का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिनके साथ सौरव सिंह और निवेदिता सिंह सह-प्रभारी की भूमिका निभाएंगे। राम माधव को उत्तराखंड और तमिलनाडु, हरीश द्विवेदी को बिहार व कर्नाटक, सतीश पूनिया को पंजाब व जम्मू-कश्मीर तथा सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल और तेलंगाना की दोहरी जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाते हुए कुल 19 महिला नेत्रियों को प्रभारी व सह-प्रभारी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के लिए सबसे बड़ी टीम गठित की गई है, जहाँ विनोद तावड़े प्रभारी बने रहेंगे और झारखंड से प्रदीप वर्मा व अनंत ओझा सहित चार सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा अनिल बलूनी को कम्युनिकेशन विभाग का समन्वयक और आशीष अग्रवाल को राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाया गया है।