Nvidia में भूचाल: जेन्सेन हुआंग के इस्तीफे के बाद 35 साल की बेटी मैडिसन का खौफ, मीटिंग में कांपते हैं अधिकारी!
न्यूयॉर्क: दिग्गज टेक कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के को-फाउंडर जेन्सेन हुआंग के अचानक इस्तीफे ने सिलिकॉन वैली में भूचाल ला दिया है। हालांकि, जेन्सेन के जाने के बावजूद कंपनी पर 'हुआंग परिवार' का दबदबा पूरी तरह कायम है। 'द जागरण न्यूज़' की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के गलियारों में आज सबसे ज्यादा खौफ जेन्सेन की 35 वर्षीय बेटी मैडिसन हुआंग का है।
कागजों पर मैडिसन 'फिजिकल एआई' की प्रोडक्ट मार्केटिंग डायरेक्टर हैं, लेकिन हकीकत में वे एनवीडिया की अघोषित 'रिंगमास्टर' बनी हुई हैं। उनका काम करने का तरीका बेहद आक्रामक है। 'परफेक्शन' की जिद में वह मीटिंग्स के दौरान अधिकारियों को इस कदर फटकारती हैं कि शीर्ष अधिकारी भी उनसे कांपने लगते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी फटकार के बाद एक वाइस प्रेसिडेंट को पैनिक अटैक तक आ चुका है। साल 2020 में बतौर इंटर्न कंपनी से जुड़ने वाली मैडिसन आज अपने भाई स्पेंसर (रोबोटिक्स डायरेक्टर) और पति के साथ मिलकर कंपनी पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।
जेन्सेन की दोबारा वापसी की सुगबुगाहट: इस्तीफे के बाद पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए जेन्सेन हुआंग ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है। उन्होंने कंपनी के मानकों पर खरा न उतरने और अपनी गंभीर गलतियों के लिए खेद जताया है। साथ ही, उन्होंने यह सनसनीखेज ऐलान भी किया है कि यदि कंपनी का बोर्ड, निवेशक और कर्मचारी चाहें, तो वह दोबारा सीईओ के पद पर वापसी करने को पूरी तरह तैयार हैं।