अफगानिस्तान में खामोशी का खौफ: वाद्ययंत्रों को 'जिंदा दफन' कर रहे कलाकार, संगीत बना 'शैतान का काम'!

अफगानिस्तान में खामोशी का खौफ: वाद्ययंत्रों को 'जिंदा दफन' कर रहे कलाकार, संगीत बना 'शैतान का काम'!

अफगानिस्तान में खामोशी का खौफ: वाद्ययंत्रों को 'जिंदा दफन' कर रहे कलाकार, संगीत बना 'शैतान का काम'!

काबुल: कभी काबुल की जिन गलियों और कैफे में रबाब की सुरीली धुनें गूंजती थीं, आज वहां खौफ का भयानक सन्नाटा है। अफगानिस्तान में तालिबान ने 2022 से संगीत बजाने और सुनने पर पूरी तरह बैन लगा रखा है। तालिबान सरकार का बेतुका तर्क है कि संगीत इस्लाम में हराम है और यह केवल "शैतान के आनंद का साधन है"।

'द जागरण न्यूज' को मिली जानकारी के अनुसार, इस खौफनाक बैन के कारण कई कलाकार देश छोड़ चुके हैं। मोरल पुलिस के छापों के डर से जो कलाकार रुक गए, उन्होंने अपने साजों को कपड़ों से ढककर घरों में छिपा दिया है। एक गायक का दर्द छलक पड़ा, जिसने बताया कि अपने साजों को छिपाते वक्त उसे लगा जैसे वह खुद को जिंदा दफना रहा हो। वह अक्सर अपने छिपे हुए साजों के सामने खड़े होकर रो पड़ता है और उनसे माफी मांगता है।

भुखमरी की कगार पर कलाकार: काबुल के पुराने संगीतकारों के इलाके कुचा-ए-खराबात में अब वाद्ययंत्रों की जगह किराने और कपड़ों की दुकानें खुल गई हैं। तंगी का आलम यह है कि एक रबाब वादक, जो पहले अपनी दुकान से रोज करीब 14,500 रुपये कमाता था, अब मजदूरी करके मात्र 150 रुपये में परिवार पालने को मजबूर है। इसके बावजूद, अपनी सदियों पुरानी विरासत को बचाने के लिए कुछ कलाकार आज भी जान जोखिम में डालकर बंद कमरों में चोरी-छिपे रियाज कर रहे हैं।