ग्रेटर नोएडा: सोशल मीडिया दोस्ती के बहाने नाबालिग से ठगी, लाखों के जेवर–नकदी ले भागा पड़ोसी युवक

ग्रेटर नोएडा: सोशल मीडिया दोस्ती के बहाने नाबालिग से ठगी, लाखों के जेवर–नकदी ले भागा पड़ोसी युवक

नोएडा: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप पड़ोसी गांव के एक युवक पर लगा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन थाना दनकौर पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ग्रेटर नोएडा में नाबालिग से ब्लैकमेल कर लाखों के जेवर और नकदी ऐंठने का आरोप, पड़ोसी युवक हिरासत में

ग्रेटर नोएडा के एक गांव की नाबालिग किशोरी की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पड़ोसी गांव के युवक से दोस्ती हुई थी। कुछ समय तक दोनों के बीच मैसेज के जरिए बातचीत होती रही और बाद में मुलाकात भी हुई। आरोप है कि मुलाकात के दौरान युवक ने किशोरी को झांसे में लेकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें ले लीं।

बताया जा रहा है कि इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर युवक ने किशोरी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। डर के कारण किशोरी ने घर से करीब 20 लाख रुपये कीमत के आभूषण और कई लाख रुपये नकद निकालकर आरोपी को दे दिए।

मामले का खुलासा तब हुआ जब परिवार को अचानक नकदी की जरूरत पड़ी, लेकिन घर में रखे पैसे नहीं मिले। इसके बाद परिजनों ने बच्चों से पूछताछ की, तो किशोरी ने घबराकर पूरी घटना बता दी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत दनकौर पुलिस से संपर्क कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।