पीओके में 80 आतंकी लॉन्चपैड: हाफिज-मसूद सेफ हाउस में, भारत के खिलाफ पाकिस्तान की खौफनाक साजिश!

पीओके में 80 आतंकी लॉन्चपैड: हाफिज-मसूद सेफ हाउस में, भारत के खिलाफ पाकिस्तान की खौफनाक साजिश!

पीओके में 80 आतंकी लॉन्चपैड: हाफिज-मसूद सेफ हाउस में, भारत के खिलाफ पाकिस्तान की खौफनाक साजिश!

नई दिल्ली: पीर पंजाल की पहाड़ियों पर बर्फबारी से ठीक पहले भारत को दहलाने के लिए पाकिस्तान ने एक बेहद खौफनाक साजिश रची है। 'द जागरण न्यूज़' की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में लगभग 80 आतंकी लॉन्चपैड बन गए हैं, जिनमें से 60 से ज्यादा अकेले जम्मू क्षेत्र के सामने एलओसी के पार मौजूद हैं।

इस बार आतंकियों को बचाने के लिए पाकिस्तानी सेना और आईएसआई ने इन लॉन्चपैड्स पर थर्मल सेंसर और एंटी-ड्रोन सिस्टम तक तैनात कर दिए हैं। भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के खौफ से रणनीति बदलते हुए अब छोटे समूहों में आतंकियों को घने जंगलों में छिपाया गया है और हर लॉन्चपैड पर फिलहाल चार से पांच आतंकी ही रखे गए हैं। इन आतंकियों को पाकिस्तानी सेना सीधे हथियार और कम्युनिकेशन सिस्टम दे रही है।

रातों-रात शिफ्ट हुए हाफिज और मसूद: खुफिया सूत्रों के अनुसार, आईएसआई के आला अफसरों के इशारे पर मोस्ट वांटेड लश्कर सरगना हाफिज सईद और जैश चीफ मसूद अजहर को पिछले एक हफ्ते में अचानक नए सेफ हाउस में शिफ्ट कर दिया गया है। पाकिस्तान दुनिया से झूठ बोलता है कि हाफिज लाहौर की कोट लखपत जेल में है, जबकि असल में उसे रावलपिंडी गैरिसन ग्राउंड के सुरक्षित सेफ हाउस में रखा गया है। वहीं, मसूद अजहर को सिंध के नवाबशाह स्थित सेफ हाउस में भेजा गया है।