कंबोडिया में ऑनलाइन ठगी का 'महा अड्डा' बेनकाब: 30 हजार संदिग्ध धराए

कंबोडिया में ऑनलाइन ठगी का 'महा अड्डा' बेनकाब: 30 हजार संदिग्ध धराए

द जागरण न्यूज, नोम पेन्ह/नई दिल्ली: कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में दूर से किसी भव्य रिहायशी कॉलोनी या शहर जैसी दिखने वाली इमारतों का खौफनाक सच सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद कंबोडियाई प्रशासन द्वारा की गई छापेमारी में ऑनलाइन ठगी और 'डिजिटल अरेस्ट' के इस विशाल सिंडिकेट को खाली कराया गया है।

सरकारी कार्रवाई में यह खुलासा हुआ कि होटल, कसीनो और कॉल सेंटर की आड़ में इन बहुमंजिला इमारतों के भीतर फर्जी पुलिस स्टेशन, नकली बैंक, फर्जी कोर्ट रूम और कस्टडी सेल बनाए गए थे। इन्हीं सेट-अप्स के जरिए दुनिया भर के नागरिकों को वीडियो कॉल पर डराकर 'डिजिटल अरेस्ट' और निवेश फ्रॉड का शिकार बनाया जाता था। कंबोडिया सरकार के अनुसार, पिछले एक साल में 700 से ज्यादा ऐसे अड्डे सील किए गए हैं और करीब 30 हजार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

छापेमारी में मिला अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क:

  • हजारों डिवाइस बरामद: ठगी के इन ठिकानों से हजारों मोबाइल फोन, आधुनिक कंप्यूटर और विभिन्न सर्वर जब्त किए गए।

  • 50 देशों के सिम कार्ड: गिरोह के पास से भारत सहित 50 से अधिक देशों के एक्टिव सिम कार्ड बरामद हुए, जिनका इस्तेमाल स्थानीय नंबर प्रदर्शित करने के लिए किया जाता था।

  • फर्जी आईडी कार्ड व दस्तावेज: भारत समेत कई देशों के फर्जी पुलिस पहचान पत्र, नकली सरकारी सील और वित्तीय दस्तावेज जब्त किए गए।

जांच एजेंसियों के अनुसार, कंबोडियाई साइबर सिंडिकेट लंबे समय से भारतीय नागरिकों को बड़े पैमाने पर डिजिटल अरेस्ट और पोंजी स्कीमों के जरिए निशाना बना रहे थे।