भारतीय डाक का नया सिस्टम: अब 10 अंकों के ‘डिजिपिन’ से होगी हर पते की सटीक पहचान, 4 मीटर तक की मिलेगी एक्यूरेसी
देशभर में पते (Address) की पहचान को ज्यादा आसान और सटीक बनाने के लिए भारतीय डाक (India Post) ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। अब 6 अंकों वाले पारंपरिक पिन कोड के साथ-साथ 10 अक्षरों और अंकों वाली नई डिजिटल एड्रेसिंग प्रणाली 'डिजिपिन' (Digital Postal Index Number) शुरू की गई है। इस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह किसी भी लोकेशन को लगभग 4 मीटर की सटीकता के साथ चिन्हित कर सकता है, जिससे मकान नंबर, गली नंबर या लैंडमार्क ढूंढने का झंझट काफी हद तक खत्म हो जाएगा।
पिन कोड की जगह नहीं लेगा, बल्कि साथ करेगा काम
डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि डिजिपिन मौजूदा 6 अंकों के पिन कोड को बंद या रिप्लेस नहीं करेगा, बल्कि यह एक एडिशनल डिजिटल लेयर के रूप में पुराने पते और पिन कोड के साथ मिलकर काम करेगा। यह सिस्टम पूरी तरह ऑफलाइन भी काम करने में सक्षम है, जिससे नेटवर्क न होने पर भी सटीक लोकेशन ट्रैक की जा सकेगी।
ऐसे जनरेट करें अपने घर का डिजिपिन
-
डाक विभाग के आधिकारिक पोर्टल
dac.indiapost.gov.in/mydigipin/homeपर जाएं। -
मैप पर अपनी करंट लोकेशन चुनें या सर्च बार में जगह का नाम डालें।
-
स्क्रीन पर 10 अंकों का यूनिक अल्फान्यूमेरिक कोड (जैसे-
7G4K9D2X5P) दिखेगा। -
यूजर 'नो योर डिजिपिन' मोबाइल ऐप डाउनलोड करके भी बिना किसी अकाउंट या लॉगिन के सीधे डिजिपिन बना और शेयर कर सकते हैं।
यदि किसी के पास डिजिपिन है, तो पोर्टल पर जाकर 'सर्च लोकेशन' में कोड डालते ही Google Maps पर सीधी और सटीक लोकेशन खुल जाएगी।