लव जिहाद मामला खंडवा : शारीरिक शोषण, पैसे की ठगी, ब्लैकमेल, मानसिक प्रताड़ना

लव जिहाद मामला खंडवा : शारीरिक शोषण, पैसे की ठगी, ब्लैकमेल, मानसिक प्रताड़ना

खंडवा कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात एक विवाहिता की शिकायत पर छनेरा निवासी फारुख बाठिया के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल, मतांतरण के दबाव और एससी-एसटी अधिनियम सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

नाईदुनिया की 1 नवंबर की खबर के अनुसार पीड़िता ने 31 अक्टूबर को आवेदन देकर बताया कि 2023 में वह बेटी के साथ किराये के मकान में रहती थी, तब क्षेत्र में रहने वाले फारुख और उसके परिवार से जान-पहचान हुई। अगस्त 2025 में बैंक के काम से खंडवा आने पर आरोपी उसे कार से शहर ले आया, होटल में विरोध के बावजूद शारीरिक संबंध बनाने और वीडियो बना लेने का आरोप है। बाद में वीडियो वायरल करने और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर ब्लैकमेल शुरू हुआ। आरोप है कि मुस्लिम धर्म अपनाने और निकाह का दबाव बनाता था, धमकी देकर शोषण करता रहा और व्यापार के नाम पर ऑनलाइन व नकद छह से सात लाख रुपये ले लिए।  वह बेटी को भी परेशान कर रहा था; उर्दू सिखाने के साथ छेड़खानी का आरोप है।

आरोपी  हरसूद निवासी फारुख बताया  जा रहा है । करीब एक साल पहले दुष्कर्म, नाबालिग बेटी का धर्म परिवर्तन कराने का दबाव और 8 से 10 लाख रुपये लेने का दावा है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 64(2)(एम), 115(2), 351(3), एससी-एसटी अधिनियम और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धाराओं में मामला दर्ज किया। नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव बारंगे ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी गई है;  तलाश जारी है और रुपये के आरोप की जांच बैंक स्टेटमेंट से हो रही है। हिंदू जागरण मंच के माधव झा सहित संगठनों ने गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की; झा ने उस होटल के संचालक पर भी केस दर्ज करने को कहा जहां दुष्कर्म का आरोप है।