एनवीडिया कांड ने अमेरिका में मचाया भूचाल! जेन्सेन से होगी पूछताछ, ट्रम्प के मंत्री की कुर्सी पर लटकी तलवार

एनवीडिया कांड ने अमेरिका में मचाया भूचाल! जेन्सेन से होगी पूछताछ, ट्रम्प के मंत्री की कुर्सी पर लटकी तलवार

एनवीडिया कांड ने अमेरिका में मचाया भूचाल! जेन्सेन से होगी पूछताछ, ट्रम्प के मंत्री की कुर्सी पर लटकी तलवार

वाशिंगटन (द जागरण न्यूज): दुनिया की सबसे बड़ी एआई (AI) चिप निर्माता कंपनी 'एनवीडिया' (Nvidia) के पूर्व सीईओ जेन्सेन हुआंग से जुड़े जासूसी कांड ने अमेरिका में भारी सियासी भूचाल ला दिया है। अमेरिकी संसद की तीन समितियों ने इस गंभीर मामले में हुआंग को पूछताछ के लिए तलब किया है और वे 26 नवंबर से पहले हाउस की फॉरेन कमेटी के सामने पेश होंगे।

जासूसी कांड और ट्रम्प सरकार में दरार इस कांड की आंच सीधे व्हाइट हाउस तक पहुंच गई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लटनिक को हटाने पर विचार चल रहा है। आरोप है कि लटनिक ने अमेरिकी एआई चिप चीन पहुंचने से रोकने की कार्रवाई में ढिलाई बरती। चिप निर्यात पर ट्रम्प सरकार के दो मंत्रियों- वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट और वाणिज्य मंत्री लटनिक के बीच खुली तकरार सामने आ गई है। बेसेंट लंबे समय से संदिग्ध कंपनी 'मेगास्पीड' (Megaspeed) को प्रतिबंधित सूची में डालना चाहते थे, लेकिन वाणिज्य विभाग ने कोई कड़ा कदम नहीं उठाया।

जेन्सेन के तीसरे अफेयर का सनसनीखेज खुलासा इस बीच, जेन्सेन हुआंग की निजी जिंदगी से जुड़ा एक और बड़ा धमाका हुआ है। उनके तीसरे अफेयर का खुलासा हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिन तीन महिलाओं से उनके संबंध सामने आए हैं, उनमें से दो एनवीडिया की ही कर्मचारी हैं, जबकि एक (एलिस) पर चीन के लिए जासूसी करने का गंभीर शक है। इसी एलिस की कंपनी 'मेगास्पीड' पर प्रतिबंधों के बावजूद अमेरिकी एआई चिप चीन पहुंचाने का आरोप है। बता दें कि पहले दो संबंधों के खुलासे के बाद ही जेन्सेन को गुरुवार को सीईओ पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

एनवीडिया को 46 लाख करोड़ का भारी नुकसान इस पूरे विवाद का कंपनी को भयानक खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। महज चार कारोबारी दिनों में एनवीडिया का बाजार मूल्य 46.5 लाख करोड़ रुपये घट गया है और कंपनी का वैल्यूएशन 14 साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। फोर्ब्स के अनुसार, खुद जेन्सेन की संपत्ति 162.2 अरब डॉलर से घटकर 143 अरब डॉलर रह गई है।