9/11 के बाद अमेरिका में सबसे बड़ा एविएशन संकट! 9 हजार उड़ानें रद्द, 15 लाख यात्री फंसे, जानें क्या है 'फ्राइडे द 13' का खौफ?
वाशिंगटन: 9/11 आतंकी हमले के बाद अमेरिका में एक बार फिर एविएशन सेक्टर में हाहाकार मच गया है। दुनिया का सबसे बड़ा अमेरिकी एविएशन नेटवर्क शुक्रवार को 5 घंटे तक पूरी तरह से ठप रहा। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) का कम्युनिकेशन सिस्टम फेल होने से लगभग 9,000 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे 15 लाख से ज्यादा यात्री हवाई अड्डों पर फंस गए। राष्ट्रीय उड़ानों के साथ-साथ यूरोप से आने वाली ट्रांस-अटलांटिक फ्लाइट्स भी बीच में ही अटक गईं।
आखिर क्यों क्रैश हुआ पूरा सिस्टम? परिवहन मंत्री शॉन डफी के अनुसार, तांबे के तारों को ऑप्टिकल केबल में बदलने के काम के दौरान राउटर फेल हो गया और पूरा कम्युनिकेशन सिस्टम क्रैश कर गया। एफबीआई ने किसी भी साइबर हमले की आशंका को खारिज कर दिया है। हालांकि, एक कड़वा सच यह है कि अमेरिकी एयर ट्रैफिक कंट्रोल आज भी 80 के दशक के 'फ्लॉपी डिस्क सिस्टम' पर चल रहा है, जिसे राष्ट्रपति ट्रंप 'आउटडेटेड' बता चुके हैं। ट्रंप ने सिस्टम अपग्रेड करने के लिए 30 अरब डॉलर की मांग की है।
इस महा-संकट के दौरान पूरे अमेरिका में 'फ्राइडे द 13' (अपशकुन) और प्रलय (डूम्स डे) का खौफ भी छा गया, जिससे दहशत में आए कई यात्रियों ने अपनी टिकटें ही कैंसिल कर दीं। वहीं, सरकार ने स्पष्ट किया है कि 10 नवंबर से लागू किए गए नए स्मार्ट 'एआई टूल' के कारण यह गड़बड़ी नहीं हुई है।