झारखंड JSSC CGL पेपर लीक में महा-घोटाला: 25 लाख में बेचे पेपर, पूरे परिवार ने हथिया ली सरकारी नौकरी!
रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC CGL) भर्ती परीक्षा में एक ऐसा महा-घोटाला सामने आया है, जिसने पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीआईडी (CID) द्वारा दाखिल पूरक चार्जशीट में बेहद खौफनाक और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस पूरे रैकेट के मास्टरमाइंड अभय कुमार तिवारी ने न सिर्फ अभ्यर्थियों को 12 से 25 लाख रुपये में परीक्षा का पेपर बेचा, बल्कि इस धांधली के दम पर अपनी पत्नी और भाई के साथ खुद भी सरकारी नौकरी हथिया ली।
'द जागरण न्यूज़' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में अभय, उसकी पत्नी, भाई और परीक्षा एजेंसी से जुड़े कुल 10 लोगों को आरोपी बनाया गया है। मास्टरमाइंड अभय परीक्षा एजेंसी 'टीडीपीएल' का मार्केटिंग मैनेजर रह चुका है, जिसने इसी अनुभव का फायदा उठाकर यह काला नेटवर्क खड़ा किया। हैरत की बात यह है कि फर्जीवाड़े से पास होकर अभय गोड्डा के पोड़ैयाहाट में बीएसओ (BSO) के पद पर तैनात भी हो गया।
पूरे परिवार ने कैसे लूटा सिस्टम?
-
अभय की पत्नी सुषमा कुमारी ने भी इस सिंडिकेट के जरिए परीक्षा पास की और अवैध वसूली की रकम को पारिवारिक बैंक खातों में छिपाने (डायवर्ट करने) का काम किया।
-
भाई अक्षय कुमार तिवारी ने भी धांधली से नौकरी पाई और अभ्यर्थियों से गारंटी के तौर पर ब्लैंक चेक और सादे स्टांप पेपर जमा करवाने का जिम्मा संभाला।
-
इन सभी को 30 दिसंबर 2025 को नियुक्ति पत्र भी मिल गया था और ये विभिन्न विभागों में तैनात हो गए थे।
-
इस रैकेट में दिल्ली की एजेंसी (आईसीएन/वेबेल टेक्नोलॉजी) का कर्मी सोमांश प्रकाश भी शामिल था।