आईपीएल के बीच विराट- अनुष्का वृंदावन पहुंचे, प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात; अक्षय तृतीया पर लिया आशीर्वाद

आईपीएल के बीच विराट- अनुष्का वृंदावन पहुंचे, प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात; अक्षय तृतीया पर लिया आशीर्वाद

आईपीएल के व्यस्त शेड्यूल के बीच Virat Kohli और Anushka Sharma वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने Premanand Ji Maharaj से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। दोनों अक्षय तृतीया के मौके पर केली कुंज आश्रम गए।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में विराट और अनुष्का महाराज के सामने शांत भाव से बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान अनुष्का सफेद सलवार-सूट में और विराट कैजुअल टी-शर्ट में दिखाई दिए। दोनों के गले में तुलसी की माला भी नजर आई। एक अन्य वीडियो में कपल अन्य श्रद्धालुओं के साथ बैठकर प्रवचन सुनता दिख रहा है।

5 महीने में तीसरी बार पहुंचे वृंदावन

यह पहली बार नहीं है जब कपल Vrindavan पहुंचा हो। पिछले 5 महीनों में यह उनकी तीसरी और साल 2026 में दूसरी यात्रा बताई जा रही है। इससे पहले फरवरी में भी दोनों यहां दर्शन करने आए थे।

आईपीएल के बीच निकाला समय

विराट फिलहाल Royal Challengers Bengaluru की ओर से Indian Premier League खेल रहे हैं। टीम का अगला मुकाबला Gujarat Titans और Delhi Capitals से होना है।

पहले भी वायरल हुआ था वीडियो

इससे पहले भी कपल का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें प्रेमानंद महाराज ने उनसे पूछा था—‘क्या आप खुश हैं?’ दोनों ने इसका जवाब ‘हां’ में दिया था। इसके बाद महाराज ने कहा था कि सच्ची खुशी भौतिक उपलब्धियों में नहीं, बल्कि आंतरिक शांति और आध्यात्मिक परिवर्तन में होती है।

फिलहाल, उनकी यह यात्रा सोशल मीडिया पर चर्चा में है। फैंस कपल की सादगी और भक्ति भाव की सराहना कर रहे हैं।