लाल किला धमाकों के पीछे अल कायदा

लाल किला धमाकों के पीछे अल कायदा

The Jagran News: लाल किला धमाकों के पीछे अल कायदा, UN रिपोर्ट में हुआ खुलासा, पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ीं


दिल्ली के लाल किला धमाकों को लेकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 38वीं रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन धमाकों की साजिश अल कायदा ने अपने 'स्लीपर सेल' के जरिए रची थी।


धमाकों को AQIS ने दिया था अंजाम
 * 10 नवंबर, 2025 की शाम लाल किले के पास हुए इस भयानक धमाके में 11 लोगों की जान चली गई थी।
 * UN रिपोर्ट में साफ किया गया है कि 'अल कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट' (AQIS) ने इन धमाकों को अंजाम दिया था।
 * इससे पहले UN की 37वीं रिपोर्ट में जैश-ए-मोहम्मद पर शक जताया गया था, लेकिन भारतीय जांच एजेंसी NIA ने अपनी चार्जशीट में शुरू से ही AQIS का हाथ होने की बात कही थी, जिस पर अब UN ने भी मुहर लगा दी है।


पूरे दक्षिण एशिया में फैलाया आतंकियों का जाल
AQIS ने आतंकी वारदातों के लिए पूरे दक्षिण एशियाई उपमहाद्वीप में अपना लॉजिस्टिक्स और फाइनेंशियल नेटवर्क तैयार कर लिया है। ये संगठन युवाओं का ब्रेनवाश करके छोटे-छोटे 'स्प्लिंटर नेटवर्क' (Splinter Network) बना रहे हैं। ये नेटवर्क एक जगह केंद्रित न होकर अलग-अलग क्षेत्रों में फैले होते हैं, जिससे इन्हें पकड़ना एजेंसियों के लिए काफी कठिन हो जाता है।


पाकिस्तान की फंडिंग पर लटकी तलवार
पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के पूर्व सुरक्षा सचिव अविनाश मोहनानी के अनुसार, इस रिपोर्ट से पाकिस्तान एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेनकाब हो गया है।
 * भारत अब इस UN रिपोर्ट को FATF (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) के सामने मजबूती से पेश करेगा।
 * पाकिस्तान के आतंकी कनेक्शन साबित होने से वर्ल्ड बैंक और IMF से उसे मिलने वाला लोन बंद हो सकता है।