लालू परिवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका! IRCTC घोटाले में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोप सही, अब चलेगा नियमित ट्रायल

लालू परिवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका! IRCTC घोटाले में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोप सही, अब चलेगा नियमित ट्रायल

लालू परिवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका! IRCTC घोटाले में भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोप सही, अब चलेगा नियमित ट्रायल

नई दिल्ली/पटना: बहुचर्चित आईआरसीटीसी (IRCTC) होटल घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके पूरे परिवार की कानूनी मुश्किलें बेहद बढ़ गई हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने लालू प्रसाद, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव समेत सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार व धोखाधड़ी के आरोप तय करने के निचली अदालत के आदेश को पूरी तरह सही ठहराया है।

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने आरोपियों की सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए दो टूक कहा कि आरोप तय करने का आदेश बरकरार है। इस कड़े फैसले के बाद अब पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनके परिवार को अदालत में नियमित ट्रायल का सामना करना पड़ेगा। गौरतलब है कि इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने 13 अक्टूबर 2025 को लालू, राबड़ी, तेजस्वी और 11 अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे।

क्या है पूरा मामला?

  • साल 2004 से 2014 के बीच रेलवे के पुरी और रांची स्थित बीएनआर (BNR) होटलों को पहले आईआरसीटीसी को सौंपा गया था। बाद में इनके संचालन का जिम्मा पटना की निजी फर्म सुजाता होटल्स को दे दिया गया।

  • सीबीआई का गंभीर आरोप है कि निजी कंपनी सुजाता होटल्स को फायदा पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में धांधली की गई और नियमों व शर्तों को बदला गया।

  • इस हाई-प्रोफाइल मामले में बीएनआर चाणक्य होटल के मालिक विजय व विनय कोचर और आईआरसीटीसी के तत्कालीन अधिकारी वीके अस्थाना, आरके गोयल व राकेश सक्सेना सहित कुल 14 आरोपी हैं।