रांची में सचिवालय (नेपाल हाउस) के ठीक पीछे जुआ-सट्टा बाजार, पुलिस की रहस्यमयी चुप्पी!

रांची में सचिवालय (नेपाल हाउस) के ठीक पीछे जुआ-सट्टा बाजार, पुलिस की रहस्यमयी चुप्पी!

रांची में सनसनीखेज खुलासा: सचिवालय (नेपाल हाउस) के ठीक पीछे सजे लाखों के जुआ-सट्टा बाजार, पुलिस की रहस्यमयी चुप्पी!

झारखंड की राजधानी रांची से कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाली एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिस सचिवालय (नेपाल हाउस) में अपराध और जुए को रोकने के कड़े नियम व नीतियां बनाई जाती हैं, उसी के ठीक पीछे हर रोज धड़ल्ले से गैरकानूनी जुआ और सट्टा बाजार सज रहा है!

100 के बदले 300 का लालच, रात भर चलता है खेल अस्पताल लाइन के पास सिद्धार्थ नगर में यह गैरकानूनी खेल हर शाम 5 बजे से शुरू होकर अगली सुबह 4 बजे तक लगातार जारी रहता है। इस जुआ बाजार में लोगों को लुभाने के लिए "आइए भैया, एक का तीन..." यानी ₹100 लगाकर ₹300 पाने का खुला लालच दिया जा रहा है। यहां ऑनलाइन पेमेंट की भी बकायदा व्यवस्था है! इस बाजार में आधा दर्जन से अधिक बोर्ड लगे हैं, जहां सैकड़ों की संख्या में युवक-युवतियां और आम लोग अपने खून-पसीने की कमाई दांव पर लगाने के लिए उमड़ रहे हैं। जुआरियों का दावा है कि यहां हर रात करीब ₹10 लाख तक के दांव लगाए जाते हैं।

डोरंडा थाना से महज 5 मिनट की दूरी, फिर भी पुलिस बेखबर? चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरा गोरखधंधा डोरंडा थाना से महज 1.8 किलोमीटर (लगभग 5 मिनट की दूरी) पर बेखौफ तरीके से चल रहा है! स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस को इसकी पूरी जानकारी है, लेकिन इसके बावजूद आज तक कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की गई।