आदिवासी नेत्री निशा भगत आत्महत्या मामला- बढ़ते जनाक्रोश और विपक्ष के भारी दबाव के सामने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

आदिवासी नेत्री निशा भगत आत्महत्या मामला- बढ़ते जनाक्रोश और विपक्ष के भारी दबाव के सामने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

झारखंड में सियासी भूचाल: निशा भगत आत्महत्या मामले में CBI जांच की सिफारिश, थानेदार लाइन हाजिर

आदिवासी नेत्री निशा भगत आत्महत्या मामले ने झारखंड की राजनीति में भूचाल ला दिया है। बढ़ते जनाक्रोश और विपक्ष के भारी दबाव के आगे झुकते हुए, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार देर रात इस हाई-प्रोफाइल मामले की सीबीआई (CBI) जांच कराने की अनुशंसा कर दी है।

लाइव आकर किया था मौत का सनसनीखेज खुलासा जल-जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ने वाली नेत्री निशा भगत ने 6 नवंबर को पिठौरिया स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। इस आत्मघाती कदम से ठीक पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर एक बेहद भावुक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने पुलिस-प्रशासन, जमीन माफियाओं और भू-दलालों पर लगातार मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया था। उन्होंने पिठौरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय पर जमीन माफियाओं से मिलीभगत और चरित्र हनन करने वालों पर कार्रवाई न करने का सीधा आरोप जड़ा था। इसके अलावा आदिवासी नेता अजय तिर्की और ज्योत्सना केरकेट्टा पर भी गंभीर आरोप लगाए गए थे।

एक्शन में सरकार और एसटी आयोग विवाद और जनाक्रोश बढ़ने के बाद, मौत के चार दिन बाद पुलिस महकमे ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिठौरिया थाना प्रभारी सतीश पांडे को लाइन हाजिर कर दिया है। इस मामले में आवेदन के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने भी सख्त रुख अपनाते हुए झारखंड के मुख्य सचिव, डीजीपी और रांची एसएसपी को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। राज्य सरकार के प्रस्ताव के बाद, केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी होते ही सीबीआई इस मामले की जांच औपचारिक रूप से अपने हाथों में लेगी।