गोवा कोर्ट से गौतम खट्टर को जमानत, सेंट फ्रांसिस जेवियर पर टिप्पणी मामले में मिली राहत

गोवा कोर्ट से गौतम खट्टर को जमानत, सेंट फ्रांसिस जेवियर पर टिप्पणी मामले में मिली राहत

दक्षिणपंथी वक्ता गौतम खट्टर को गोवा की एक अदालत से बड़ी राहत मिली है। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास, वास्को की अदालत ने उन्हें नियमित जमानत दे दी है। खट्टर पर सेंट फ्रांसिस जेवियर के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

फिलहाल गोवा में खट्टर का इलाज चल रहा है। वे गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती हैं, जहां सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनका उपचार किया जा रहा है। इससे पहले उन्हें मापुसा के जिला अस्पताल से यहां शिफ्ट किया गया था।

यह पूरा विवाद 18 अप्रैल को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिए गए उनके बयान के बाद शुरू हुआ, जब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने से जुड़े आरोपों में मामला दर्ज किया था।

अब अदालत से जमानत मिलने के बाद इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।