लालच बुरी बला है ...

लालच बुरी बला है ...

हेडलाइन: साइबर ठगी: 8 लाख की 'केरल लॉटरी' का लालच, शख्स ने गंवाए 3.81 लाख रुपये

कर्नाटक के मंगलुरु में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां एक 42 वर्षीय व्यक्ति 8 लाख रुपये की लॉटरी जीतने के झांसे में आकर 3.81 लाख रुपये गंवा बैठा।

स्कैमर्स ने पीड़ित को फोन करके फंसाया कि उसकी 8 लाख रुपये की केरल लॉटरी लगी है। इसके बाद, इनाम की रकम बैंक खाते में भेजने के लिए टैक्स और अन्य शुल्क के नाम पर पैसे मांगे गए। ठगों की बातों में आकर पीड़ित ने 15 से 26 अगस्त के बीच किस्तों में कुल 3.81 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

काफी दिनों तक पीड़ित इनाम की रकम का इंतजार करता रहा, लेकिन जब खाते में एक रुपया भी नहीं आया, तब उसे समझ आया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है।