पूर्णिया: शाहिद अख्तर गिरफ्तार, कट्टरपंथी नेटवर्क के सबूत

पूर्णिया: शाहिद अख्तर गिरफ्तार, कट्टरपंथी नेटवर्क के सबूत

पूर्णिया जिले के मधुबनी थाना क्षेत्र में इंटेलिजेंस ब्यूरो ने स्थानीय पुलिस के साथ छापा मारकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। अमर उजाला के अनुसार आरोपी की पहचान 23 वर्षीय शाहिद अख्तर , काली प्रसाद यादव टोला, मधुबनी । इसके पास से मोबाइल और लैपटॉप बरामद किए गए।

जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी एक संदिग्ध कट्टरपंथी नेटवर्क से जुड़ा था और व्हाट्सएप के जरिए संवेदनशील जानकारी साझा कर  रहा था । पुलिस और खुफिया सूत्रों का कहना है कि शाहिद अख्तर 2025 से एक इस्लामिक कट्टरपंथी समूह से  जुदा हुआ था , इस नेटवर्क में पाकिस्तान के अलावा हैदराबाद, पश्चिम बंगाल और देश के अन्य हिस्सों के संदिग्ध लोगों के भी जुड़े होने का दावा है।

आरोप है कि आरोपी व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिए देश की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय जानकारियां देश-विदेश के संदिग्ध हैंडलरों के साथ बांट  रहा था । खुफिया इनपुट और डिजिटल सबूत मिलने के बाद ये आईबी के रडार पर  आया , जिसके बाद घर पर छापा पड़ा।

गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी और बिहार एसटीएफ की टीमें भी पूर्णिया पहुंचीं और पूरे नेटवर्क की पड़ताल शुरू की। केंद्रीय एजेंसियों व एसटीएफ की पूछताछ के बाद पूर्णिया एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन और सदर एसडीपीओ-1 अभिनव परासर ने भी मौके पर आरोपी से लंबी पूछताछ की। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी को 24 घंटे से ज्यादा एक गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की गई। बरामद मोबाइल और लैपटॉप की जांच से अन्य संपर्कों का पता लगाने की कोशिश चल रही है। फिलहाल पुलिस कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में है।