रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख Gurmeet Ram Rahim Singh मंगलवार सुबह 30 दिन की फरलो पर जेल से बाहर आ गया। यह 2017 में सजा मिलने के बाद उसकी 16वीं रिहाई है।
सुबह करीब 6:30 बजे सिरसा डेरे से आई लैंड क्रूजर और फॉर्च्यूनर गाड़ियों के काफिले में Honeypreet Insan सुनारिया जेल पहुंची। आधे घंटे की कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद राम रहीम को लेकर काफिला सिरसा के लिए रवाना हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर जेल परिसर और आउटर हिसार बाईपास पर पुलिस बल तैनात रहा।
हरियाणा सरकार ने सोमवार को राम रहीम को 30 दिन की फरलो मंजूर की थी। इससे पहले जनवरी 2026 में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी। फरलो की अवधि वह सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में बिताएगा।
गौरतलब है कि पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने वर्ष 2017 में साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम को दोषी ठहराया था। इसके बाद से वह रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है।
राम रहीम को अब तक मिली पैरोल और फरलो
अक्टूबर 2020 – 1 दिन की पैरोल
मई 2021 – 1 दिन की पैरोल
फरवरी 2022 – 21 दिन की फरलो
जून 2022 – 30 दिन की पैरोल
अक्टूबर 2022 – 40 दिन की पैरोल
जनवरी 2023 – 40 दिन की पैरोल
जुलाई 2023 – 30 दिन की पैरोल
नवंबर 2023 – 21 दिन की फरलो
जनवरी 2024 – 50 दिन की पैरोल
अगस्त 2024 – 21 दिन की फरलो
अक्टूबर 2024 – 20 दिन की पैरोल
जनवरी 2025 – 30 दिन की पैरोल
अप्रैल 2025 – 21 दिन की फरलो
अगस्त 2025 – 40 दिन की पैरोल
जनवरी 2026 – 40 दिन की पैरोल
मई 2026 – 30 दिन की फरलो