Apple के नए CEO जॉन टर्नस को ₹550 करोड़ का पैकेज

Apple के नए CEO जॉन टर्नस को ₹550 करोड़ का पैकेज

Apple के नए CEO जॉन टर्नस को मिलेगा ₹550 करोड़ का पैकेज, फिर भी टिम कुक से ₹155 करोड़ कम

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी एप्पल इंक (Apple Inc.) ने अपने नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जॉन टर्नस के सालाना सैलरी पैकेज का खुलासा किया है। अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) को दी गई जानकारी के अनुसार, टर्नस को सालाना ₹550 करोड़ का पैकेज दिया जाएगा। इसमें ₹28 करोड़ बेसिक सैलरी और ₹522 करोड़ मूल्य के कंपनी शेयर्स शामिल हैं।

यह भारी-भरकम पैकेज होने के बावजूद पूर्व सीईओ टिम कुक के मुकाबले करीब ₹155 करोड़ कम है। कुक को अब तक लगभग ₹705 करोड़ का वेतन पैकेज मिल रहा था।

अब पूर्व सीईओ और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में टिम कुक को करीब ₹446 करोड़ मिलेंगे। उनकी बेसिक सैलरी घटाकर ₹19 करोड़ कर दी गई है, जबकि अगले साल उन्हें ₹427 करोड़ के स्टॉक ग्रांट दिए जाएंगे। 65 वर्षीय कुक के कार्यकाल में एप्पल का राजस्व आधा ट्रिलियन डॉलर के करीब पहुंचा और कंपनी के शेयरों में 2,200% से अधिक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

दुनिया के टॉप-5 सबसे ज्यादा वेतन वाले सीईओ:

  1. जॉर्ज कुर्त्ज (क्राउडस्ट्राइक) – ₹2,350 करोड़

  2. हॉक ई. टैन (ब्रॉडकॉम) – ₹1,949 करोड़

  3. डे. जास्लाव (वार्नर ब्रदर्स) – ₹1,566 करोड़

  4. स्टीफन श्वार्जमैन (ब्लैकस्टोन) – ₹1,192 करोड़

  5. डेविड सोलोमन (गोल्डमैन सैक्स) – ₹1,128 करोड़