कोचिंग सेंटर में छात्रों की पढाई के साथ सुरक्षा भी है जरुरी

कोचिंग सेंटर में छात्रों की पढाई के साथ सुरक्षा भी है जरुरी

रांची नगर निगम का बड़ा एक्शन: हरिओम टावर के 5 नामी कोचिंग सेंटर सील, 13 पर जल्द गिरेगी गाज

रांची नगर निगम ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ताक पर रखकर चल रहे कोचिंग संस्थानों पर बुधवार को कड़ा प्रहार किया। लालपुर स्थित प्रसिद्ध हरिओम टावर में सुरक्षा मानकों और भवन उपनियमों की धज्जियां उड़ाने वाले 5 प्रमुख कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया है।

नगर आयुक्त सुशांत गौरव के निर्देश पर चलाए गए विशेष जांच अभियान में कुल 70 कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी की पड़ताल की गई थी, जिनमें 18 संस्थान बिना किसी वैध म्युनिसिपल ट्रेड लाइसेंस के संचालित पाए गए। इनमें से 5 को सील कर दिया गया है, जबकि बाकी 13 संस्थानों पर जल्द कार्रवाई होगी।

सील किए गए प्रमुख संस्थान:

  1. द पाठशाला

  2. पतंजलि आईएएस एकेडमी

  3. मोशन एकेडमी

  4. क्लैट प्रिपरेशन

  5. चैतन्या आईएएस एकेडमी

जांच में मिलीं ये 6 गंभीर खामियां:

  • फायर एनओसी नहीं: संस्थानों के पास अग्निशमन विभाग की वैध एनओसी का अभाव।

  • अग्निशामक इंतजाम शून्य: आग बुझाने के प्राथमिक उपकरण नदारद।

  • घुटन भरा माहौल: क्लासरूम में वेंटिलेशन और जगह की भारी कमी।

  • सुरक्षित निकास का अभाव: आपात स्थिति में भागने के लिए पुख्ता एंट्री-एग्जिट नहीं।

  • बिजली सुरक्षा फेल: शॉर्ट सर्किट के जोखिम वाली लचर वायरिंग।

  • अवैध संचालन: बिना ट्रेड लाइसेंस संचालन।

निगम ने 3 दिन का 'कारण बताओ' नोटिस दिया था, लेकिन सुधार न होने पर यह सख्त कार्रवाई की गई।