खामेनेई की हत्या पर बाबा रामदेव का बयान, बोले विचारों को खत्म नहीं किया जा सकता”

खामेनेई की हत्या पर बाबा रामदेव का बयान, बोले विचारों को खत्म नहीं किया जा सकता”

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की कथित हत्या के बाद जारी संघर्ष पर योग गुरु बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को समाप्त किया जा सकता है, लेकिन उसके विचार, दर्शन और आत्मबल को खत्म नहीं किया जा सकता।

एक कार्यक्रम में बातचीत के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि ईरान की जनता अपने विचारों और आस्था के प्रति बेहद दृढ़ है। उन्होंने कहा, “ऐसे लोगों को न झुकाया जा सकता है, न मिटाया जा सकता है और न ही हराया जा सकता है।”

“यह अमेरिका की राजनीतिक अपरिपक्वता”

बाबा रामदेव ने अमेरिका की भूमिका पर सवाल उठाते हुए इसे “राजनीतिक अपरिपक्वता” बताया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग खामेनेई के विचारों को अपनाते हैं, ऐसे में उन्हें खत्म करना संभव नहीं है।

नेतन्याहू पर भी साधा निशाना

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर पूछे गए सवाल पर बाबा रामदेव ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “दोनों पक्षों को मैं युद्ध अपराधी मानता हूं। ये मानवता और पर्यावरण के खिलाफ भी अपराध कर रहे हैं।”

“युद्ध का खामियाजा भुगतना पड़ेगा”

बाबा रामदेव ने चेतावनी देते हुए कहा कि इस संघर्ष के परिणाम लंबे समय तक असर डालेंगे। उनके अनुसार, “इस युद्ध का खामियाजा आने वाले कई दशकों तक अमेरिका और इजरायल को भुगतना पड़ सकता है। इसमें न कोई पूरी तरह जीत सकता है और न कोई पूरी तरह हार सकता है।”