प्रधानमंत्री मोदी को अत्यंत भद्दी गाली देने वाली लड़की पर नोएडा में FIR

प्रधानमंत्री मोदी को अत्यंत भद्दी गाली देने वाली लड़की पर नोएडा में FIR

प्रधानमंत्री मोदी को अत्यंत भद्दी गाली देने वाली लड़की पर नोएडा में FIR

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली युवती रुचिका सिंह के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट के एक्सप्रेसवे थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। मामला दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान वायरल हुए वीडियो से जुड़ा बताया जा रहा है।

शिकायत के अनुसार, प्रदर्शन के दौरान युवती ने सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभिन्न लोगों ने कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद गाजियाबाद निवासी स्मृति सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्तमान में नोएडा सेक्टर-168 की निवासी है। चूंकि कथित घटना दिल्ली के जंतर-मंतर क्षेत्र में हुई थी, इसलिए कानूनी प्रक्रिया के तहत पहले जीरो एफआईआर दर्ज कर प्रकरण को आगे की जांच के लिए नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने को स्थानांतरित कर दिया गया है।

एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब आगे की जांच दिल्ली पुलिस करेगी और उसी के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच सोशल मीडिया पर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है। हालांकि, उसके फरार होने या जल्द गिरफ्तारी होने संबंधी दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।