जयपुर में मामूली टक्कर के बाद युवती ने बाइक की तोड़फोड़

जयपुर में मामूली टक्कर के बाद युवती ने बाइक  की तोड़फोड़

राजस्थान की राजधानी जयपुर के 22 गोदाम पुलिया इलाके में एक मामूली सड़क टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया। जानकारी के अनुसार, एक स्कूटी और  Royal Enfield बाइक के बीच हल्की भिड़ंत हुई थी। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते मामला बढ़ गया और युवती गुस्से में आकर बाइक पर हमला करने लगी। वायरल वीडियो में वह बार-बार बाइक पर वार करती नजर आ रही है, जिससे वाहन को नुकसान पहुंचा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ समय तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
घटना के दौरान पुलिसकर्मी भी आसपास मौजूद थे। बाद में दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया, जहां बातचीत के जरिए मामला शांत कराया गया। पुलिस के अनुसार, किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई, जिसके चलते कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई और मामला आपसी सहमति से समाप्त हो गया।