पंजाब में खौफनाक हादसा

पंजाब में खौफनाक हादसा

पंजाब में खौफनाक हादसा! भाखड़ा मुख्य नहर पर बना 60 मीटर लंबा पुल भरभराकर ढहा, दो ट्रक नीचे गिरे; एक में भड़की आग

पटियाला (द जागरण न्यूज): पंजाब के पटियाला में गुरुवार सुबह एक बेहद भयावह और चौंकाने वाला हादसा सामने आया है। यहां भाखड़ा मुख्य नहर के ऊपर बना करीब 60 मीटर लंबा पुल अचानक भरभराकर ढह गया। यह दुर्घटना इतनी अचानक और जोरदार थी कि पुल के टूटते ही दो ट्रक सीधे पुल के साथ नीचे जा गिरे और मलबे में फंस गए।

मलबे में फंसे ट्रक में भड़की आग हादसे के दौरान पुल के साथ नीचे गिरे दोनों ट्रकों में से एक ट्रक में अचानक आग लग गई, जिससे घटना की भयावहता और बढ़ गई। नहर के ऊपर टूटे लोहे के ढांचे और मलबे के बीच फंसे ट्रकों का दृश्य बेहद खौफनाक नजर आया।

घायल चालक अस्पताल में भर्ती इस भीषण दुर्घटना में एक ट्रक चालक घायल हुआ है। घायल चालक को इलाज के लिए सरकारी राजिंदरा अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। भाखड़ा मुख्य नहर पर बने करीब 60 मीटर लंबे पुल के अचानक ध्वस्त हो जाने की इस खबर ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।