EPFO का ऐतिहासिक फैसला! अब PF खाते से निकाल सकेंगे 90% रकम, रिटायरमेंट के बाद हर महीने मिलेगी मोटी किस्त

EPFO का ऐतिहासिक फैसला! अब PF खाते से निकाल सकेंगे 90% रकम, रिटायरमेंट के बाद हर महीने मिलेगी मोटी किस्त

EPFO का ऐतिहासिक फैसला! अब PF खाते से निकाल सकेंगे 90% रकम, रिटायरमेंट के बाद हर महीने मिलेगी मोटी किस्त

नई दिल्ली: देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक बेहद बड़ा और राहत भरा फैसला सुनाया है। अब आर्थिक जरूरत पड़ने पर पीएफ खाताधारक अपने खाते से 90% तक पैसा निकाल सकेंगे, जबकि पहले यह सीमा केवल 75% थी। ईपीएफओ बोर्ड ने खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की अनिवार्यता को 25% से घटाकर महज 10% करने को मंजूरी दे दी है।

रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए बोर्ड ने 'सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान' (SWP) को मंजूरी दी है। इसके तहत पूरा पैसा एक साथ निकालने के बजाय आप हर महीने किस्तों में रकम ले सकेंगे और खाते में बचे हुए पैसे पर ब्याज भी मिलता रहेगा। सदस्य की मृत्यु होने पर यह पैसा परिवार या नॉमिनी को मिलेगा।

नौकरी छूटने पर भी बड़ी राहत: नौकरी छूटने की स्थिति में पीएफ का पूरा पैसा निकालने के लिए अब 12 महीने का लंबा इंतजार नहीं करना होगा। बोर्ड ने 2 महीने के बाद फाइनल सेटलमेंट का पुराना नियम फिर से लागू कर दिया है, हालांकि पेंशन निकालने के लिए 36 माह ही इंतजार करना होगा।

50 लाख के फंड का चौंकाने वाला गणित: एक्सपर्ट सोनम चंदवानी के मुताबिक, यदि रिटायरमेंट पर आपके ईपीएफ फंड में 50 लाख रुपये हैं और 8.25% वार्षिक ब्याज दर के साथ आप हर महीने 30 हजार रुपये निकालते रहते हैं, तो 20 साल में कुल 72 लाख रुपये निकालने के बाद भी आपके खाते में 75.33 लाख रुपये बचे रहेंगे। हालांकि, उन्होंने आगाह भी किया कि बार-बार पैसा निकालने से कंपाउंडिंग का फायदा कम हो सकता है।