पोलैंड के एक टीवी कार्यक्रम में मक्का को शिव का "मक्केश्वर धाम" वाला वीडियो वायरल, प्रह्लाद नरसिम्हा दास चर्चा में
सोशल मीडिया पर पोलैंड के एक टीवी कार्यक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पोलिश भाषा में एक एंकर और पोलैंड में सनातन धर्म का प्रचार करने वाले प्रह्लाद नरसिम्हा दास मक्का के इतिहास को लेकर कई दावे करते दिखाई दे रहे हैं। इन दावों को लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक बहस छिड़ गई है।
वीडियो में प्रह्लाद नरसिम्हा दास मक्का को "मक्केश्वर धाम" बताते हुए कहते हैं कि इस्लाम के उदय से पहले यह भगवान शिव से जुड़ा एक पवित्र स्थल था। उनके अनुसार वहां शिव सहित लगभग 300 देवी-देवताओं की पूजा होती थी। वीडियो में यह भी कहा गया कि बाद में इस स्थल का स्वरूप बदल गया।
कार्यक्रम के दौरान ईरान, इराक, अफगानिस्तान, फारस, कजाकिस्तान और मध्य-पूर्व के इतिहास को भी प्राचीन आर्य सभ्यता से जोड़ते हुए कई ऐतिहासिक दावे किए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि पोलैंड में सनातन धर्म और प्राचीन भारतीय इतिहास से जुड़े विषयों पर लोगों की रुचि बढ़ रही है।