Heart Healthy Yoga Poses: सर्दियों में दिल को रखें सुरक्षित, अपनाएं ये 3 आसान योगासन

Heart Healthy Yoga Poses: सर्दियों में दिल को रखें सुरक्षित, अपनाएं ये 3 आसान योगासन

सर्दियों के दौरान हार्ट अटैक के मामलों में बढ़ोतरी देखी जाती है। ठंड की वजह से शरीर की धमनियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे हृदय तक ऑक्सीजन की सप्लाई कम हो जाती है। इसका असर ब्लड प्रेशर पर पड़ता है और दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे दिल का दौरा पड़ने का जोखिम बढ़ सकता है। साथ ही, इस मौसम में लोग कम एक्टिव हो जाते हैं और एक्सरसाइज भी कम करते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की संभावना और बढ़ जाती है।

ऐसे में जरूरी है कि आप अपने दिल की सेहत का खास ध्यान रखें और अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करें। कुछ आसान योगासन नियमित रूप से करने से हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाया जा सकता है।

दिल को फिट और स्वस्थ रखने के लिए आप तीन प्रभावी योगासन कर सकते हैं। सबसे पहले प्रणामासन (Prayer Pose), जिसमें सीधे खड़े होकर दोनों हथेलियों को छाती के सामने जोड़ते हैं। यह आसन मन को शांत करता है और हार्ट रेट को संतुलित रखने में मदद करता है। इसके बाद ताड़ासन (Mountain Pose) किया जाता है, जिसमें शरीर को सीधा रखते हुए संतुलन बनाए रखा जाता है। यह आसन ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और शरीर को सक्रिय बनाता है। तीसरा है वृक्षासन (Tree Pose), जिसमें एक पैर पर संतुलन बनाकर खड़ा होना होता है और हाथों को नमस्ते मुद्रा में रखा जाता है। यह आसन शरीर का संतुलन बढ़ाने के साथ-साथ दिल को मजबूत बनाने में भी सहायक होता है।

नियमित रूप से इन योगासन का अभ्यास करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, दिल पर दबाव कम पड़ता है और शरीर एनर्जेटिक बना रहता है।