छोटे शहरों में क्विक कॉमर्स का धमाका, Blinkit Zomato

छोटे शहरों में क्विक कॉमर्स का धमाका, Blinkit Zomato

छोटे शहरों में क्विक कॉमर्स का धमाका: ब्लिंकिट के ऑर्डर्स में 79% का जोरदार उछाल, पैरेंट कंपनी का मुनाफा 92% बढ़ा

नई दिल्ली (The Jagran News): भारत में 10 मिनट डिलीवरी का क्रेज अब सिर्फ बड़े महानगरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि छोटे शहरों में भी मेट्रो जैसी तूफानी खरीदारी देखने को मिल रही है! जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी 'इंटरनल' (Eternal) के सितंबर तिमाही नतीजों ने सबको चौंका दिया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 92% की भारी छलांग लगाकर ₹65 करोड़ से ₹125 करोड़ पहुंच गया है, वहीं कुल परिचालन आय 78% बढ़कर ₹24,138 करोड़ दर्ज की गई।

इस ऐतिहासिक बढ़त का सबसे बड़ा इंजन बना है ब्लिंकिट। जुलाई-सितंबर तिमाही में ब्लिंकिट पर मासिक खरीदारों की संख्या 2.08 करोड़ से बढ़कर सीधे 3.70 करोड़ पर पहुंच गई। कुल ऑर्डर्स में 79% का जोरदार उछाल दर्ज किया गया, जो करीब 39.89 करोड़ तक पहुंच गए। शुद्ध ऑर्डर वैल्यू में ब्लिंकिट ने जोमैटो (₹11,445 करोड़) को काफी पीछे छोड़ते हुए ₹20,940 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।

घाटे से निकलकर ₹184 करोड़ के मुनाफे में ब्लिंकिट कंपनी के ₹442 करोड़ के कुल परिचालन सुधार में अकेले ब्लिंकिट का योगदान 77% रहा है। ब्लिंकिट का एडजस्टेड ऑपरेशनल रिजल्ट ₹156 करोड़ के घाटे से पलटकर ₹184 करोड़ के मुनाफे में आ गया है।

छोटे शहरों में गेमिंग कंसोल और प्रीमियम सामान की डिमांड आंकड़े बताते हैं कि छोटे शहरों में औसत ऑर्डर वैल्यू महानगरों के 85% से 90% तक पहुंच चुकी है। छोटे शहरों के नए स्टोर महानगरों की तुलना में तेजी से प्रतिदिन 1,000 ऑर्डर्स तक पहुंच रहे हैं, जहां लोग रोजमर्रा के सामान के अलावा महंगे ड्रिंक्स, ब्रांडेड डायपर और गेमिंग कंसोल तक मिनटों में मंगा रहे हैं। ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा के अनुसार, ग्राहक सही दाम और विकल्प मिलने पर 10 मिनट में डिलीवरी को पहली प्राथमिकता दे रहे हैं।