दिल्ली हादसा: सत्य निकेतन में गिरी 5 मंजिला इमारत, 5 DU छात्रों समेत 7 की मौत

दिल्ली हादसा: सत्य निकेतन में गिरी 5 मंजिला इमारत, 5 DU छात्रों समेत 7 की मौत

दिल्ली हादसा: सत्य निकेतन में गिरी 5 मंजिला इमारत, 5 DU छात्रों समेत 7 की मौत; 81 वर्षीय मालिक पत्नी-बेटे सहित गिरफ्तार, 5 अफसर सस्पेंड

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक बेहद दर्दनाक हादसे में पांच मंजिला इमारत ढहने से मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। मरने वालों में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के 5 छात्र शामिल हैं। 28 घंटे तक चले राहत और बचाव कार्य के बाद मलबे से 12 लोगों को बाहर निकाला गया, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इमारत के 81 वर्षीय मालिक हरिराम गुप्ता को उसकी पत्नी उर्मिला और बेटे महेश के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के तुरंत बाद फोन बंद कर भिवंडी भाग गया था। वहीं, लापरवाही बरतने के आरोप में दक्षिणी एमसीडी के उपायुक्त राकेश कुमार, एसई रणवीर सिंह, ईई ललित गोयल, एई सुनील चौहान और जेई आशीष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

डिब्बे जैसे कमरों में रहने को मजबूर छात्र सत्य निकेतन साउथ कैंपस के पास होने की वजह से बड़ी संख्या में छात्र यहां पीजी (पेइंग गेस्ट) में रहते हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने भी टिप्पणी की है कि डीयू छात्रों को पर्याप्त हॉस्टल देने में नाकाम रहा है, जिसके चलते छात्र मजबूरी में जान जोखिम में डालकर इन असुरक्षित और डिब्बे जैसे छोटे कमरों में 15 से 26 हजार रुपये किराया देकर रह रहे हैं। न तो भवनों की सुरक्षा की कोई गारंटी है और न ही फायर एनओसी।