पाकिस्तान पहुंचे घातक ड्रोन, बलूचिस्तान में बड़े ऑपरेशन की तैयारी

पाकिस्तान पहुंचे घातक ड्रोन, बलूचिस्तान में बड़े ऑपरेशन की तैयारी

​मुनीर की साजिश: तुर्किये से रात के अंधेरे में पाक पहुंचे घातक ड्रोन, बलूचिस्तान में बड़े ऑपरेशन की तैयारी

​पाकिस्तान रक्षा करार की आड़ में हथियारों का बड़ा जखीरा जमा कर रहा है। 19 से 21 अगस्त के बीच (लगातार 60 घंटे) रावलपिंडी और कराची के एयरबेस पर तुर्किये के सैन्य विमानों (C-130 और A400M) ने लगातार उड़ानें भरीं। सैटेलाइट ट्रैकिंग से बचने के लिए इन ड्रोन्स और हथियारों की सप्लाई रात के अंधेरे में की गई।

​सप्लाई में क्या-क्या मिला?

​घातक ड्रोन्स: तुर्किये से बहुचर्चित 'बायराक्तर टीबी2' (Bayraktar TB2) और 250 किमी तक भारी पेलोड ले जाने में सक्षम 'अकनज' (Akinci) ड्रोन मिले हैं।

​AI गाइडेड मिसाइलें: 200+ किमी रेंज वाली खुद टारगेट खोजने में सक्षम 'केमानके' क्रूज मिसाइलें भी पाक को सौंपी गई हैं।

​इसके अलावा F-16 अपग्रेड किट और रडार सिस्टम भी जखीरे का हिस्सा हैं।

​बलूचिस्तान में बड़े हमले की तैयारी:

सूत्रों के अनुसार, आर्मी चीफ असीम मुनीर बलूचिस्तान में विद्रोहियों के खिलाफ अगले 48 घंटे में एक बड़ा सैन्य ऑपरेशन लॉन्च करने वाले हैं। जुलाई में 'ऑपरेशन शाबान' की विफलता के बाद बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाक सेना की 25 से ज्यादा चेकपोस्ट पर कब्ज़ा कर लिया है। विद्रोहियों के हमले की आशंका के चलते रावलपिंडी स्थित सेना मुख्यालय (GHQ) की सुरक्षा बढ़ाकर इसे संवेदनशील जोन घोषित कर दिया गया है।