दलीप ट्रॉफी फाइनल: कप्तान ईशान किशन का ऐतिहासिक दोहरा शतक, 270 रनों की तूफानी पारी से तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड्स

दलीप ट्रॉफी फाइनल: कप्तान ईशान किशन का ऐतिहासिक दोहरा शतक, 270 रनों की तूफानी पारी से तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड्स

दलीप ट्रॉफी फाइनल: कप्तान ईशान किशन का ऐतिहासिक दोहरा शतक, 270 रनों की तूफानी पारी से तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड्स

चेन्नई: दलीप ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान और स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने बल्ले से गदर मचाते हुए इतिहास रच दिया है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले में साउथ जोन के खिलाफ ईशान ने 270 रनों की ऐतिहासिक मैराथन पारी खेली।

ईशान ने महज 334 गेंदों का सामना करते हुए 80.83 के स्ट्राइक रेट से 270 रन बनाए, जिसमें 30 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उनकी इस कप्तानी पारी की बदौलत ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर मैच पर अपना शिकंजा कस लिया है।

विकेटकीपर-कप्तान के तौर पर बनाया नया कीर्तिमान इस दोहरे शतक के साथ ही ईशान किशन दलीप ट्रॉफी के इतिहास में बतौर विकेटकीपर-कप्तान सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के 183 रनों के रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया।

फाइनल में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर दलीप ट्रॉफी फाइनल के इतिहास में ईशान किशन की 270 रनों की पारी अब दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गई है। इस सूची में पहले पायदान पर 1987 के फाइनल में नॉर्थ जोन के रमन लांबा द्वारा खेली गई 320 रनों की ऐतिहासिक पारी दर्ज है। ईशान की इस आतिशी पारी ने एक बार फिर भारतीय टेस्ट टीम के लिए उनकी दावेदारी को मजबूती से पेश किया है।