रणक्षेत्र बनी रांची

रणक्षेत्र बनी रांची

रांची: JPSC/JSSC एग्जाम्स में धांधली के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों छात्र !!


​झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान रांची की सड़कें सचमुच एक रणक्षेत्र में बदल गईं। अपने हक के लिए आवाज़ उठाते students को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इस भारी झड़प में 14 पुलिसकर्मी और करीब 100 छात्र घायल हुए हैं। कंटीले तारों वाली बैरिकेडिंग भी छात्रों के इस सैलाब को नहीं रोक पाई। यह गुस्सा बताता है कि सालों तक परीक्षाओं की तैयारी करने के बाद पेपर लीक और धांधली का दर्द कितना गहरा होता है।