रांची - लाठी चली तो गाया राष्ट्रगान, वाटर कैनन चला तो नाच उठे छात्र

रांची - लाठी चली तो गाया राष्ट्रगान, वाटर कैनन चला तो नाच उठे छात्र

रांची : JPSC/JSSC एग्जाम्स में धांधली के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों छात्र

एक अलग तरह का आक्रोश: लाठी चली तो गाया राष्ट्रगान, वाटर कैनन चला तो नाच उठे छात्र !!

​प्रोटेस्ट में अक्सर सिर्फ गुस्सा दिखता है, लेकिन रांची में छात्रों ने एक अनोखी मिसाल पेश की। जब पुलिस ने लाठियां उठाईं, तो students भागने के बजाय एकजुट होकर राष्ट्रगान गाने लगे। और जब उन्हें पीछे धकेलने के लिए वाटर कैनन से पानी की बौछार की गई, तो कई छात्र साबुन और शैम्पू लेकर वहीं नहाने और नाचने लगे! विरोध का तरीका भी बेहद अलग था; कोई 'पुष्पा' लुक में अपनी बात रख रहा था, तो कोई भूत की वेशभूषा में। यह सिर्फ सिस्टम पर गुस्सा नहीं था, बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने की एक बेहद मजबूत आवाज़ थी।