रांची : एक्शन में CID: JPSC के पूर्व अध्यक्ष ख्यांगते गिरफ्तार, छात्रों के आरोपों पर लगी मुहर !!
सड़कों पर उतरे छात्रों का गुस्सा बेवजह नहीं है। भर्ती परीक्षाओं में धांधली के मामले में CID ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए JPSC के पूर्व अध्यक्ष ख्यांगते को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर OMR शीट में छेड़छाड़ और बड़े स्तर पर corruption के गंभीर आरोप हैं। यह गिरफ्तारी उन हजारों students के लिए एक बड़ी खबर है जो सालों से ईमानदारी से मेहनत कर रहे हैं और सिस्टम की कमियों का शिकार हो रहे थे।