रांची SIR: DC का शोकॉज, हटिया 74.77% सबसे पीछे

रांची SIR: DC का शोकॉज, हटिया 74.77% सबसे पीछे

रांची में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की धीमी प्रगति पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने खराब प्रदर्शन वाले निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO) और सहायक अधिकारियों (AERO) को शोकॉज जारी कर जवाब मांगा है। निर्देश है कि आरोप पत्र गठित कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाए।