रणदीप हुड्डा को 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार

रणदीप हुड्डा को 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार

रणदीप हुड्डा को 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार, बोले- ‘जो कुछ था, सब लगा दिया’

 

अपनी संजीदा अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अब निर्देशन के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में रणदीप को उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक’ (Best Debut Director) के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

बतौर निर्देशक अपनी पहली ही फिल्म के लिए देश का सर्वोच्च सिनेमा सम्मान मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए रणदीप ने कहा, "इस फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना एक ऐसा पल है, जिसे मैं अब भी पूरी तरह महसूस और समझने की कोशिश कर रहा हूं। इस फिल्म ने मुझसे उससे कहीं अधिक मांग की, जितना मैंने आज तक अपने किसी भी काम में दिया था। इसका सफर हर मोड़ पर चुनौतियों से भरा था।"

रणदीप ने आगे कहा कि एक अभिनेता, सह-लेखक और पहली बार निर्देशक के तौर पर उन्होंने इस फिल्म में अपना सब कुछ झोंक दिया था। उन्होंने कहा, "फिल्म निर्माण के दौरान हमने जो संघर्ष झेला, वह वीर सावरकर के बलिदानों के सामने कुछ भी नहीं है। यह सम्मान पूरी टीम की मेहनत का फल है और उम्मीद है कि यह युवाओं को सावरकर की विरासत को समझने के लिए प्रेरित करेगा।"

उल्लेखनीय है कि निर्देशन और सह-लेखन के साथ रणदीप ने फिल्म में सावरकर का मुख्य किरदार भी निभाया, जिसके लिए उन्होंने हैरतअंगेज बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन कर खूब प्रशंसा बटोरी थी।