तूफानी शतक के बाद दिखा बीच मैदान में चमत्कार !!

तूफानी शतक के बाद दिखा बीच मैदान में चमत्कार !!

अभिषेक शर्मा का ऐतिहासिक तूफान, 30 गेंदों में ठोका शतक; रोहित शर्मा का महा-रिकॉर्ड ध्वस्त

नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में विस्फोटक पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। अभिषेक ने महज 30 गेंदों में सनसनीखेज शतक जड़कर कई पुराने कीर्तिमान चकनाचूर कर दिए।

वह अंततः राशिद खान की गेंद पर आउट होने से पहले 34 गेंदों पर 108 रनों की आतिशी पारी खेल गए। इस दौरान उन्होंने 317.65 के स्ट्राइक रेट से 9 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के जड़े।

मैच में बने प्रमुख रिकॉर्ड्स:

  • भारत की ओर से सबसे तेज टी-20I शतक: अभिषेक शर्मा का 30 गेंदों में बना यह शतक किसी भी भारतीय द्वारा बनाया गया सबसे तेज टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक है। उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 22 दिसंबर 2017 को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़ा था।

  • फुल-मेंबर देशों में सबसे तेज: यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी भी टेस्ट प्लेइंग (फुल-मेंबर) देश के बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक है। उन्होंने न्यूजीलैंड के फिन एलेन और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा (दोनों 33 गेंद) का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा।

  • दुनिया का तीसरा सबसे तेज टी-20I शतक: पुरुषों के टी-20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास में यह ओवरऑल तीसरा सबसे तेज शतक बन गया है। इस सूची में वह केवल साहिल चौहान (एस्तोनिया, 27 गेंद बनाम साइप्रस, 2024) और मुहम्मद फहद (तुर्की, 29 गेंद बनाम बुल्गारिया, 2025) से पीछे हैं।

  • एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड: भारत की तरफ से एक टी-20I पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में अब शीर्ष के दोनों पायदान अभिषेक शर्मा के नाम हैं। इस मैच में जड़े 11 छक्के उनकी ही इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में खेली गई पारी (13 छक्के) के बाद दूसरे स्थान पर आते हैं।

 

10 सेकेंड का चमत्कार : अभिषेक शर्मा ने batting gloves उतारकर, बीच मैदान में पूरे एकाग्रता और गंभीरता के साथ पद्मासन लगाकर किसी योगाभ्यासी जैसा ध्यान लगाया , ॐ का जाप किया और ह्रदय पूर्वक ईश्वर को नमस्कार मुद्रा में धन्यवाद किया | दृश्य देखते ही बनता था ....